फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में सचिवालय 26 अप्रैल को बंद होगा, छह मई को श्रीनगर में खुलेगा, चुनाव के बीच ही होगा शिफ्ट

Sat, 30 Mar 2019 12:45 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
दरबार मूव - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच ही इस बार जम्मू में सरकार का दरबार जम्मू से श्रीनगर (कश्मीर) शिफ्ट हो जाएगा। नागरिक सचिवालय सहित राजभवन, पुलिस मुख्यालय सहित आयोगों के दफ्तर आदि भी श्रीनगर शिफ्ट हो जाएंगे। 
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दरबार मूव की परंपरा के तहत नागरिक सचिवालय में कामकाज 26 अप्रैल को बंद हो जाएगा। छह दिन काम करने वाले दरबार से जुड़े कार्यालय जम्मू में 27 अप्रैल को बंद होंगे। राज्यपाल सत्यपाल मलिक व सलाहकार भी जम्मू से ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर शिफ्ट हो जाएंगे। 

अगले छह महीने तक श्रीनगर से ही रियासत की राजधानी रहेगी। दरबार मूव को अब एक महीने से भी कम समय रहने को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज होने लगी है। बैठकों का दौर जारी है ताकि दरबार मूव से जुड़े कर्मचारियों व सामान को बेहतर तरीके से जम्मू से श्रीनगर पहुंचाया जा सकें। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच ही दरबार जम्मू से श्रीनगर शिफ्ट हो जाएगा। दरबार मूव के साथ करीब दस हजार कर्मचारी जम्मू से श्रीनगर शिफ्ट हो जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें