महबूबा मुफ्ती और पीडीपी का गढ़ कही जाने वाली अनंतनाग सीट पर नेशनल कांफ्रेंस के प्रत्याशी हसनैन मसूदी ने जीत दर्ज की है। दक्षिणी कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित इस संसदीय सीट पर नेकां का पांच बार कब्जा रहा है। इस सीट के लिए 10 बार हुए चुनाव में पांच बार कांग्रेस, दो बार कांग्रेस, दो बार पीडीपी तथा एक बार जनता दल को जीत मिली है।
2014 के चुनाव में महबूबा मुफ्ती ने इस सीट पर कब्जा जमाया। हालांकि, मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन ढाई साल से अधिक समय से इस सीट के लिए चुनाव नहीं हो पाया है। इस लोकसभा सीट में 16 विधानसभा क्षेत्र-त्राल, पुलवामा, राजपोरा, वाचि, शोपियां, नूराबाद, कुलगाम, होमशालिबग, अनंतनाग, देवसर, डोरू, कोकरनाग, बिजबिहाड़ा, पहलगाम आते हैं। इस सीट से चुनाव जीतने के बाद मुफ्ती मोहम्मद सईद देश के गृह मंत्री बने थे।
अनंतनाग
प्रत्याशी पार्टी वोट
हसनैन मसूदी नेशनल कांफ्रेंस 40180
गुलाम अहमद मीर कांग्रेस 33504
महबूबा मुफ्ती पीडीपी 30524
फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। इस सीट पर अब्दुल्ला परिवार का दबदबा रहा है। फारूक के साथ ही उमर भी यहां से सांसद रह चुके हैं। यह सीट शुरू से ही नेशनल कांफ्रेंस का गढ़ रही है। 2009 तक हुए 11 चुनावों में नौ बार नेकां को जीत मिली है। 2014 के चुनाव में पीडीपी के तारिक हमीद कर्रा को कामयाबी मिली।
बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद हुए उपचुनाव में नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला को जीत मिली। कांग्रेस को एक बार जीत मिली है जबकि एक बार निर्दल प्रत्याशी भी संसद तक पहुंचने में सफल रहा है। इस सीट के तहत 15 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें कंगन, गांदरबल, हजरतबल, जदिबल, ईदगाह, खानयार, हब्बाकदल, अमीराकदल, सोनवार, बटमालू, चाडूरा, बीरवाह, बडगाम, खान साहिब व चरार-ए-शरीफ हैं।
श्रीनगर
प्रत्याशी पार्टी मत प्रतिशत
डॉ. फारूक अब्दुल्ला (जीते) नेकां 106750 57.14
आगा सईद मोहसिन (हारे) पीडीपी 36700 19.64
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा, 'ऐतिहासिक जनादेश प्राप्त करने के लिए नरेंद्र मोदी जी को बधाई। आज का दिन बीजेपी और उसके सहयोगियों का है। अब वक्त आ गया है कि कांग्रेस के पास भी एक अमित शाह हो।'
जम्मू-कश्मीर में भारी बढ़त के बाद जम्मू बीजेपी कार्यालय पर जश्न का माहौल बना हुआ है। प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र रैना भी प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग नाचते-झूमते दिख रहे हैं।
अभी तक आए रुझान में बीजेपी को जम्मू-पुंछ और उधमपुर-डोडा सीट पर बढ़त मिली है। वहीं लद्दाख में निर्दलीय प्रात्याशी बढ़त बनाएं हुए हैं। श्रीनगर सीट पर फारूक अब्दुल्ला सुबह से ही बढ़त बनाए हुए हैं। अनंतनाग सीट पर महबूबा मुफ्ती तीसरे नंबर पर चल रही हैं। इस सीट पर नेशनल कांफ्रेंस के हसनैन मसूदी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं बारामुला सीट पर इंजिनियर रशीद बढ़त बनाए हुए हैं।
लद्दाख लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी जमयांग शेरिंग नाम्ग्याल निर्दलीय प्रत्याशी सज्जाद हुसैन से आगे चल रहे हैं।
बारामुला लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी इंजिनियर रशीद पीपल्स कांफ्रेंस के रजा एजाज अली से 743 वोटों से आगे चल रहे हैं।
अनंतनाग लोकसभा सीट पर कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर नेशनल कांफ्रेंस के हस्नान मसूदी से एक वोट से आगे चल रहे हैं।
उधमपुर-डोडा लोकसभा सीट पर बीजेपी 4082 वोटों से आगे चल रही है।
जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर पोस्टल बैलट की गिनती के बाद बीजेपी 50 वोटों से कांग्रेस से आगे चल रही है।
कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू-कश्मीर में पोस्टल बैलट की गिनती शुरू हुई।
जम्मू-कश्मीर की छह लोकसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। इस बार चुनाव नतीजे दोपहर बाद ही आने की संभावना है। वहीं कश्मीर संभाग की सीटों पर नतीजे सबसे पहले आएंगे।
चुनाव विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ईवीएम के अलावा वीवीपैट से मिलान और पोस्टल बैलेट की स्कैनिंग की वजह से चुनाव नतीजे आने में ज्यादा समय लग सकता है। मतगणना के लिए राज्य में दस मतदान केंद्र और 87 काउंटिंग हालों में शुरू हो गई है।
55 विशेष पर्यवेक्षकों की निगरानी में मतगणना कार्य पूरा होगा। लद्दाख में दो मतगणना केंद्र बनाए गए है वहीं अन्य पांच लोकसभा क्षेत्रों में एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है। कश्मीरी विस्थापितों के वोटों की गणना के लिए जम्मू, उधमपुर और नई दिल्ली में मतगणना केंद्र बनाए गए है।
राज्य के उप मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल सलगोत्रा ने बताया कि मतगणना शुरू होने के बाद रुझान आने लगेंगे। हालांकि चुनाव नतीजा कब तक आएगा, उसके बारे में कुछ भी सही सही नहीं कहा जा सकता। इतना कहा जा सकता हैं कि दोपहर बाद चुनाव नतीजे आ सकते है।
राज्य में 79 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
रियासत की छह लोकसभा सीटों के लिए 79 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला गुरुवार को होगा। मतगणना से भाजपा, पीडीपी, कांग्रेस व नेशनल कांफ्रेंस की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है।
जम्मू-पुंछ सीट
- 24 प्रत्याशी
- 72.19 फीसदी मतदान
उधमपुर-कठुआ-डोडा सीट
- 18 प्रत्याशी
- 70.2 फीसदी मतदान
लद्दाख सीट
- 04 प्रत्याशी
- 71.10 फीसदी मतदान
श्रीनगर सीट
-06 प्रत्याशी
-13 फीसदी मतदान
बारामुला सीट
- 09 प्रत्याशी
- 35.01 फीसदी मतदान
अनंतनाग सीट
-18 प्रत्याशी
- 8.76 फीसदी मतदान
जम्मू भाजपा जुगल किशोर शर्मा
उधमपुर भाजपा डॉ. जितेंद्र सिंह
लद्दाख भाजपा थुप्संग चिवांग
बारामुला पीडीपी मुजफ्फर बेग
श्रीनगर पीडीपी तारिक हमीद कर्रा (2017 में हुए उपचुनाव में नेकां के डॉ. फारुख अब्दुल्ला जीते)
अनंतनाग पीडीपी महबूबा मुफ्ती (2016 में इस्तीफा देने के बाद चुनाव नहीं हो पाए)