फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: नेशनल कांफ्रेंस के नेता बोले, जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-भाजपा का गठबंधन जारी

Thu, 14 Mar 2019 10:56 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने राज्य में पीडीपी-भाजपा का गठबंधन जारी होने का आरोप लगाया है। लोकसभा चुनाव में दोनों दल एक-दूसरे को लाभ देने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


शेर-ए-कश्मीर भवन से जारी संयुक्त बयान में नेकां नेताओं ने कहा कि ऐसी जानकारी है कि जम्मू-पुंछ और कठुआ-उधमपुर सीट पर भाजपा को फायदा देने के लिए पीडीपी कमजोर उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। पीडीपी दो सीटों पर भाजपा की संभावना को उज्ज्वल बनाने का काम कर रही है। पीडीपी ने 2009 और 2014 में भी इस तरह से अंदर खाते काम किया। यह जोड़ी वास्तव में एक ही पृष्ठ पर थी। 

भाजपा उन उम्मीदवारों के नाम सुविधाजनक रूप में देने की तैयारी में है। दोनों दल लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल गठबंधन तोड़कर दोनों दलों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की है, जबकि दोनों में फिक्सड मैच की तरह काम हो रहा है। 
विज्ञापन


भाजपा से पूछा जा रहा है कि कौन से उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाए, ताकि वोट काटे न जा सके और जीत सुनिश्चित हो जाए। भाजपा ने राष्ट्र विरोधी दल से गठबंधन किया था। पीडीपी लोगों के लिए खलनायक की भूमिका निभा रही है। पीडीपी दो तरह की भूमिका निभाती रही है। घाटी में लाभ पाने के लिए कुछ और बोलती है और भाजपा के समर्थन में कुछ और बोलती रही है। 

राज्य के वोटर दोनों दलों को चुनाव में जवाब देंगे। संयुक्त बयान देने वालों में प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा, सुरजीत सिंह सलाथिया, अजय कुमार सडोत्रा, रत्तन लाल गुप्ता, ठाकुर रशपाल सिंह, ठाकुर कश्मीरा सिंह, सज्जाद अहमद किचलू, खालिद नजीब सुहरावर्दी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें