फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने सीखा ईवीएम का प्रयोग, चुनाव ड्यूटी से पहले मिली ट्रेनिंग

Tue, 26 Mar 2019 02:31 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर संसदीय चुनाव में पुलिस अधिकारियों व जवानों की मतदान केंद्रों पर तैनाती करने के लिए उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। इस सिलसिले में जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस की आठवीं बटालियन के पुलिस अधिकारियों व जवानों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बटालियन मुख्यालय मीरां साहिब में हुई कार्यशाला में बताया गया कि चुनाव ड्यूटी पर क्या करें क्या न करें। इसके अलावा ईवीएम और वीवीपीएटी के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बीडीओ सतवारी सानिया खान और बीडीओ आरएसपुरा अनुराधा ठाकुर ने अधिकारियों व जवानों को चुनाव ड्यूटी में भूमिका के बारे में बताया।

इस दौरान आर्म्ड पुलिस के आईजी दानिश राणा ने अधिकारियों व जवानों से कहा कि वह चुनाव ड्यूटी के दौरान पूरी तरह से सतर्क रहे। आर्म्ड पुलिस के अतिरिक्त महा निदेशक एसजेएम गिलानी के निर्देश पर जवानों को ईवीएम व वीवीपीएटी के प्रयोग की भी पूरी जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


कार्यशाला जेकेएपी की आठवीं बटालियन के कमांडेंट शिव कुमार की ओर से आयोजित की गई। इसमें डीएसएपी नरेंद्र सिंह परिहार, गफूर अहमद, भूपेंद्र कुमार और रधुबीर सिंह भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें