फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ पार्टियां ऐसी भाषा बोल रहीं जिससे कश्मीर का हो रहा नुकसान: राज्यपाल सत्यपाल मलिक

Wed, 17 Apr 2019 09:04 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गवर्नर सत्यपाल मलिक - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि कुछ राजनीतिक पार्टियां ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं जिससे कश्मीर को नुकसान पहुंच रहा है। इससे सचेत रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन


कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाषा के इस्तेमाल में सभी को संयम बरतना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि कुछ पार्टियां सत्ता में आने के बाद जमात तथा हाईवे पर बैन हटा लेने के दावे कर रहीं हैं तो उन्होंने तंज कसा। 

उन्होंने कहा कि पता नहीं कब वे सत्ता में आएंगे। लेकिन एक बात जरूर है कि यदि नागरिकों को किसी प्रकार की तकलीफ होगी तो उसका संज्ञान जरूर लिया जाएगा। साथ ही इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। 
विज्ञापन


मुलाजिमों के जमात तथा जेकेएलएफ से संबंध न रखने संबंधी आदेश पर कहा कि किसी भी सरकारी कर्मचारी को ऐसे किसी भी संगठन से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से संबंध नहीं रखना चाहिए। यदि कोई भी ऐसा करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें