फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में उधमपुर और श्रीनगर के 24 उम्मीदवारों में से 14 प्रत्याशी हैं करोड़पति

Tue, 16 Apr 2019 06:31 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर

सार

  • इरफान अंसारी सबसे अमीर उम्मीदवार, 67 करोड़ की है संपत्ति
  • विक्रमादित्य सिंह की संपत्ति 36 करोड़ से अधिक, शेख खालिद जहांगीर की साढ़े चार करोड़
  • भाजपा प्रत्याशी और सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह की संपत्ति पांच साल में हुई दुगुनी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर लोकसभा चुनाव में उधमपुर और श्रीनगर सीट से उतरने जा रहे 24 उम्मीदवारों में से 14 करोड़पति हैं। पूर्व खेल मंत्री इमरान अंसारी के भाई और श्रीनगर से पीपुल्स कांफ्रेंस के टिकट पर लड़ रहे इरफान अंसारी करीब 66 करोड़ से अधिक की संपत्ति के साथ सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। उनकी कुल संपत्ति 66 करोड़ 91 लाख 98 हजार 138 रुपये है।
विज्ञापन


कांग्रेस के टिकट से उधमपुर-कठुआ-डोडा सीट से चुनाव मैदान में उतरे राजघराने के चश्म-ओ-चिराग विक्रमादित्य सिंह की संपत्ति 36 करोड़ से अधिक है। वहीं, श्रीनगर से भाजपा के टिकट से चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे शेख खालिद जहांगीर की कुल संपत्ति साढ़े चार करोड़ से अधिक है। यह ब्योरा इन सभी प्रत्याशियों ने अपने एफिडेविट में दिया है। 

इसी को आधार बनाकर जम्मू-कश्मीर इलेक्शन वाच के स्टेट को आर्डिनेटर बलविंदर सिंह सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म यानी एडीआर के डाटा को सभी के साथ साझा किया।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह की संपत्ति दुगुनी हुई
उधमपुर-कठुआ-डोडा सीट से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह संपत्ति पांच साल में दुगुनी हो गई है। पिछली दफा उनकी संपत्ति तीन करोड़ रुपये से अधिक थी, जो इस बार सात करोड़ से अधिक हो गई है।
विज्ञापन

11 उम्मीदवारों ने नहीं दिया आईटीआर का ब्योरा
11 प्रत्याशियों ने इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर का ब्योरा नहीं दिया है। इनमें श्रीनगर से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में लड़ रहे अब्दुल रशीद बांदे और बिलाल सुल्तान के साथ ही पीडीपी के आगा सैय्यद मोहसिन, राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी के नाजिर अहमद लोन, एसएचएस के अब्दुल खलीक भट, मानवाधिकार नेशनल पार्टी के नाजिर अहमद सोफी, इसी पार्टी की मीनाक्षी, पैंथर्स पार्टी के अब्दुल रशीद गनई, स्वतंत्र प्रत्याशी शब्बीर अहमद, फिरदौस अहमद और सज्जाद अहमद डार शुमार हैं। अब्दुल खलीक भट और अब्दुल रशीद गनई ने तो पैन का ब्योरा तक नहीं दिया है।

डॉ. फारुख अब्दुल्ला समेत चार पर आपराधिक मामले
नेशनल कांफ्रेंस के श्रीनगर सीट से उम्मीदवार डॉ. फारुक अब्दुल्ला, पैंथर्स की तरफ से उधमपुर से चुनाव लड़ रहे हर्षदेव सिंह, श्रीनगर से उतर रहे भाजपा उम्मीदवार शेख खालिद जहांगीर और उधमपुर से चुनावी मैदान में उतर रहे नवरंग कांग्रेस पार्टी के मोहम्मद अयूब पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हर्षदेव सिंह पर तीन, जबकि फारूक अब्दुल्ला पर एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें