फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: जम्मू सीट पर 12 नामांकन रद्द, 25 वैध, जिनका परचा खारिज हुआ वह सभी निर्दलीय

Tue, 26 Mar 2019 10:14 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • पहले चरण में इस सीट पर 11 अप्रैल को होना है मतदान
  • बाहर होने वाले सभी निर्दलीय उम्मीदवार, 28 तक वापस ले सकते हैं नाम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर नामांकन पत्रों की जांच के दौरान मंगलवार को 25 उम्मीदवारों के दावे वैध पाए गए जबकि 12 उम्मीदवारों के परचे खारिज हो गए। जिनके नामांकन खारिज हुए वह सभी निर्दलीय उम्मीदवार हैं। उम्मीदवार 28 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। शाम तीन बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। पहले चरण की इस सीट पर 11 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन


जम्मू के रिटर्निंग अफसर रमेश कुमार के अनुसार, कार्यालय में मंगलवार सुबह 11 से शाम 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें 12 निर्दलीय उम्मीदवारों के परचों को औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण रद्द कर दिया गया।

इनके नामांकन हुए रद्द
तेज राम डोगरा, नरेश कुमार तल्ला, जावेद इकबाल ऋषि, मंसूर अहमद खान, कबीर हुसैन, तालिब हुसैन, सुरजीत सिंह, सुरेश कुमार, जसवीर सिंह, लब्बा राम, विक्की कुमार डोगरा, मोहम्मद रऊफ ।
विज्ञापन


इनके परचे वैध मिले
भाजपा के जुगल किशोर, कांग्रेस के रमण भल्ला, बसपा के बद्रीनाथ, इंडीपेंडेंट पीपुल्स पार्टी के सैयद अकीब हुसैन, जेके पीर पंजाल अवामी पार्टी के मोहम्मद यूनिस, हिंदुस्तान निर्माण दल के सुशील कुमार, आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाक के जावेद अहमद, नवरंग कांग्रेस पार्टी के गुरसागर सिंह, जेके नेशनल पैंथर्स पार्टी के प्रो. भीम सिंह, डोगरा स्वाभिमान संगठन के कांता अंदोत्रा, डोगरा स्वाभिमान संगठन के लाल सिंह और निर्दलीय राजीव चुन्नी, सुभाष चंदर, शजबद शबनम, परसेन सिंह, गुलाम मुस्तफा चौधरी, सतीश पुंछी, बहादुर, मनीष साहनी, सकंदर अहमद नूरानी, तरसेम लाल खुल्लर, बलवान सिंह, सैयद जीशान हैदर, अनिल सिंह अजय कुमार।

बारामूला से 4 नामांकन खारिज
बारामुला संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन पत्रों की जांच में 4 नामांकन पत्र रद्द किए गए। इस सीट पर 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिससे अब 10 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। चुनाव अधिकारी डॉ. जीएन इटू की मौजूदगी में हुई स्क्रूटनिंग में अबू मजीद भट (निर्दलीय), सैयद मुजफ्फर अली (निर्दलीय), मोहम्मद अब्दुल्ला चटवाल (निर्दलीय), सैयद आमिर सोहेल (निर्दलीय) के नामांकन पत्र तकनीकी आधार पर खारिज हो गए। पहले चरण में इस सीट पर भी 11 अप्रैल को मतदान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें