फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-पुंछ सीट के आधे प्रत्याशियों ने नहीं देखा कॉलेज का मुंह, 12 कैंडिडेट्स सिर्फ 10वीं-12वीं पास

Wed, 10 Apr 2019 07:25 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • इस महत्वपूर्ण सीट के लिए पहले चरण में होगा मतदान, कल डाले जाएंगे वोट
  • 24 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं इस सीट से चुनावी मैदान में 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-पुंछ सीट से चुनावी जंग में भाग्य आजमा रहे आधे प्रत्याशियों ने कालेज का मुंह नहीं देखा है। ज्यादातर 10वीं, 12वीं ही पढ़े हैं। इस सीट से मौजूदा सांसद और भाजपा से दोबारा टिकट हासिल कर चुनावी मैदान में उतरने वाले जुगल किशोर शर्मा भी मैट्रिक ही पास हैं। पढ़ाई-लिखाई से संबंधित जो जानकारी प्रत्याशियों ने नामांकन कराते समय एफिडेविट में दर्शाई है, उसके आधार पर यह जानकारी सामने आई है। 24 में से 12 उम्मीदवारों ने विद्यालयी शिक्षा खत्म करने के बाद आगे पढ़ने में रुचि नहीं दिखाई। 
विज्ञापन


बात पाक विस्थापितों का मुद्दा उठाने वाले और इस बार चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतर रहे राजीव चुनी से शुरू करें। वह मैट्रिक तक पढ़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने कंप्यूटर में डिप्लोमा हासिल किया है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंदर महज नौवीं पास हैं। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी बद्रीनाथ ने 10वीं ही की है, वहीं शहजाद शबनम भी 10वीं तक पढ़ सके हैं। बात परसेन सिंह की करें उन्होंने 10+2 तक पढ़ाई की है। 

निर्दलीय प्रत्याशी सतीश पुंछी ने भी महज अंडर मैट्रिक तक ही शिक्षा प्राप्त की है। आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के जावेद अहमद की बात करें तो उन्होंने भी 12वीं तक शिक्षा हासिल की है। स्वतंत्र प्रत्याशी बहादुर भी मैट्रिक तक ही शिक्षा प्राप्त हैं तो निर्दलीय के रूप में ही चुनावी मैदान में उतर रहे तरसेम सिंह खुल्लर के पास भी आईटीआई का ही सर्टिफिकेट है। 
विज्ञापन


कई वकील भी चुनावी मैदान में
जम्मू-पुंछ सीट से कई वकील भी चुनावी मैदान में हैं। इनमें जेके नेशनल पैंथर्स पार्टी के प्रो. भीम सिंह जहां एलएलएम की डिग्री हासिल हैं, वहीं जेके पीर पंजाल अवामी पार्टी के मोहम्मद यूनिस के पास बीएससी, एलएलबी की डिग्री है। इंडिपेंडेंट पीपुल्स पार्टी के सैय्यद आकिब हुसैन के ने बीए, एलएलबी किया है। सबसे युवा प्रत्याशी अनिल सिंह के पास भी बीए, एलएलबी की डिग्री है, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रमण भल्ला ने भी बीएससी, एलएलबी किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें