दोनों जिलों में 695 मतदान केंद्र बनाए गए। सभी केंद्र संवेदनशील तथा अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं। इन दोनों जिलों के छह विधानसभा क्षेत्रों-त्राल, पांपोर, पुलवामा, राजपोरा,
वाचि तथा शोपियां में मतदान सुबह सात से शाम चार बजे तक होगा। कुल 5.22 लाख वोटर 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
लद्दाख में भी आज मतदान
लद्दाख लोकसभा सीट के लिए भी सोमवार को मतदान होगा। यहां कुल 1.74 लाख वोटर हैं। 294 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। भाजपा के जामयांग शेरिंग नामग्याल, कांग्रेस के रिगजिन स्पालबार के अलावा निर्दलीय असगर अली करबलाई व सज्जाद हुसैन मैदान में हैं। लद्दाख संसदीय क्षेत्र में लेह और कारगिल दो जिले शामिल हैं। कारगिल में दो विधानसभा क्षेत्र कारगिल व जंस्कार और लेह जिले में नुब्रा व लेह हैं। 2014 के चुनाव में यहां 71.40 प्रतिशत मत पड़े थे।