फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा: रुहुल्लाह ने उठाया 370 और मुस्लिम MP को आतंकी कहने का मुद्दा, बिरला बोले- इन्हें अभी ज्ञान नहीं...

Wed, 26 Jun 2024 04:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आगा रुहुल्लाह मेहदी ने अनुच्छेद 370 और मुस्लिम एमपी को आतंकी कहने का मुद्दा उठाया। रुहुल्लाह की टिप्पणी से ओम बिरला रुष्ठ दिखे।
विज्ञापन
रुहुल्लाह मेहदी और ओम बिरला - फोटो : संसद टीवी + अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी ने बुधवार को ओम बिरला को लोकसभा के स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी। इसके साथ ही सदन में अपने पहले भाषण में उन्होंने अनुच्छेद 370 और मुस्लिम एमपी को आतंकी कहने का मुद्दा उठाया। रुहुल्लाह की टिप्पणी से ओम बिरला रुष्ठ दिखे। उन्होंने रुहुल्लाह से पहले सदन की कार्यवाही को समझने और फिर इस तरह की टिप्पणी करने की नसीहत दी।

विज्ञापन


रुहुल्लाह ने सदन में क्या कहा

रुहुल्लाह ने ओम बिरला को बधाई देते हुए अपनी बात की शुरुआत की। साथ ही शब्दों को फेर से कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा, 'आज के बाद आप (ओम बिरला) किसी पार्टी के नहीं बल्कि संविधान के रखवाले हैं। उम्मीद है आप इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। इस सदन में आपको याद रखा जाएगा कि आपने सत्ता पक्ष को मजबूर किया विपक्ष की सुनने के लिए या विपक्ष को खामोश किया।'
 
आगे कहा, 'आपको (बिरला को) याद किया जाएगा कि लोकसभा में एक मुसलमान सांसद को आतंकी कह दिया गया तो आपने (बिरला ने) इस नाजायज आवाज को खामोश किया या इन आवाजों को उठने दिया। लोकसभा में एक मुसलमान सांसद को आतंकी कहा जा सकता है तो सड़कों पर उन्हें आतंकवादी कहा ही जा सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

ओम बिरला ने दी रुहुल्लाह को नसीहत

इस पर ओम बिरला ने उन्हें कहा, 'यह सदन का पहला दिन है। आप बोलते हुए इस बात का ध्यान रखिए कि क्या टिप्पणी कर रहे हैं। अभी कार्यकाल को देखो। उसके बाद टिप्पणी करो।'

रुहुल्लाह ने फिर बात शुरू करते हुए कहा, 'भारत देश में सबसे बड़ा लोकतंत्र है। 370 की बिल एक मिनट में लाया गया और आधे घंटे में उसे पास कर दिया गया।'

सदन में हंगामा 

उनकी इस बातचीत के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। इस पर ओम बिरला ने सबको शांत कराते हुए कहा, 'इन्हें (रुहुल्लाह को) ज्ञान नहीं है इस (अनुच्छेद 370 को निरस्त करने वाला बिल पर) पर साढ़े नौ घंटे तक चर्चा हुई थी।'

दूसरी बार स्पीकर बने ओम बिरला

लोकसभा में ध्वनिमत से बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने गए। इस दौरान पीएम मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी परंपरा के अनुसार आसन तक लेकर गए। ओम बिरला ने 18वीं लोकसभा के अपने पहले संबोधन में आपातकाल को याद किया। हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें