पौनी में छज्जे के साथ लोहड़ी मांगते बच्चे। संवाद
- फोटो : pauni
पौनी। सोमवार को लोहड़ी पर्व की धूम रही। इस दौरान छोटे बच्चे छज्जे के साथ अपनी-अपनी टोलियां लेकर लोहड़ी की मुबारकबाद देते दिखे। तहसील के अन्य क्षेत्र भारख, रनसु, भांबला में भी दुकानों में मूंगफली, गजक व रेवड़ियां खरीदने पहुंचे।
कस्बे के प्राचीन नृसिंह मंदिर में लोहड़ी मनाई गई। मंदिर के पंडित ने मंत्रोच्चारण किया। आयोजक रमेश सिंह, चंदरपाल, बलविंदर, डॉ. जोगिंदर ने बताया कि पहली बार ऐसा आयोजन करने का अवसर मिला है, ताकि हमारी परंपरा और भाईचारा बना रहे।
लोगों ने मंदिर में पहुंचकर सुख समृद्धि की कामना की। प्रज्वलित की गई अग्नि को अर्घ्य देकर लोहड़ी की बधाई दी। बाद में मौके पर आए लोगों को मूंगफली व रेवड़ियां और चाय-पकौड़े प्रसाद के रूप में बांटा गया।