फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजफायर उल्लंघन: सीमा पर लंबी दूरी तक मार करने वाली गनों की तैनाती

Mon, 15 May 2017 09:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
एलओसी पर भारी गोलाबारी को देखते हुए अब बीएसएफ ने भी आईबी पर तकनीकी ढांचे को और मजबूत किया है। बार्डर पर अधिक दूर तक मार करने वाली गन तैनात की गई हैं। साथ ही पाकिस्तान की ओर से कभी भी गोलाबारी होने की आशंका के चलते लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि बीएसएफ ने बार्डर पर अधिक दूरी तक मार करने वाले हथियारों को लगाया है। इन हथियारों से पाक को करारा जवाब देने की तैयारी कर ली गई है। इनमें कई आधुनिक हथियार भी शामिल हैं, जो पाक गोलाबारी को खामोश करने में काफी हैं।

सूत्रों का यह भी कहना है कि बीएसएफ ने बार्डर पर तैनात जवानों को निर्देश दिया है कि अगर पाक थोड़ी सी भी फायरिंग करे तो उसको ऐसा जवाब दो कि वह कुछ मिनट में खामोश हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की ओर से होती रहती है गोलाबारी

पाकिस्तान की ओर से होती रहती है गोलाबारी - फोटो : डेमो पिक
दरअसल, हर बार पाकिस्तान की तरफ से अचानक से सभी क्षेत्रों में गोलाबारी शुरू कर दी जाती है। इससे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिलता और जानमाल का नुकसान हो जाता है। नौशेरा में गोलाबारी होने के बाद सांबा, कठुआ और जम्मू जिले के बार्डर पर स्थित गांव के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

यदि कहीं भी उन्हें लगे कि गोलाबारी की आशंका है तो तुरंत सुरक्षित स्थानों की तरफ जाएं। जवानों को भी पूरी सतर्कता के साथ रहने के लिए कहा गया है। जवानों को आतंकियों की घुसपैठ पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें