फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में एक ही रात में छह दुकानों के ताले टूटे, दहशत में व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पन्नू चौक और दसकाल में कबाड़ व चाय की दुकानों को बनाया निशाना
विज्ञापन

पहले बस स्टैंड और मांडा में भी हुई थी चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। लगातार चोरी की वारदातों से व्यापारियों में दहशत और रोष का माहौल है। बीती रात पन्नू चौक और दसकाल में चार दुकानों के ताले तोड़कर चोर नकदी और सामान लेकर फरार हो गए। इससे पहले कुछ दिन पूर्व बस स्टैंड स्थित चाय की दुकान और रविवार को मिलिट्री अस्पताल मांडा के सामने हेल्थ एंड मसल स्टोर में भी चोरी हो चुकी है। कई वारदातों में संदिग्धों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं।

बीती रात पन्नू चौक और दसकाल में कबाड़ की दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। दुकानदारों के अनुसार चोर पीतल, तांबा और नकदी लेकर फरार हो गए। कबाड़ कारोबारी अश्वनी शर्मा, अश्वनी गुप्ता और रवि कुमार ने बताया कि लगातार उनकी दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


दसकाल स्थित चाय की दुकान में भी चोरों ने ताले तोड़कर सिगरेट, राशन, अंडे और गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को वारदात का पता चला।

चोरी की कई वारदातों के दौरान संदिग्ध युवकों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। दुकानदारों के अनुसार फुटेज में कम उम्र के कुछ युवक नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

कुछ दिन पहले अखनूर बस स्टैंड स्थित चाय की दुकान में भी चोरी हुई थी। चोर वहां से नकदी लेकर फरार हुए थे। वहीं रविवार रात को मिलिट्री अस्पताल मांडा के सामने स्थित हेल्थ एंड मसल स्टोर में चोरों ने गल्ले और मंदिर में रखी नकदी के साथ दुकान के उद्घाटन पर मिले शगुन की रकम भी चुरा ली। दुकान मालिक आदित्य के अनुसार चोर लैपटॉप और महंगे उत्पादों को हाथ नहीं लगाया।
व्यापारियों ने की पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

व्यापारियों का कहना है कि पन्नू चौक, दसकाल और मांडा जैसे क्षेत्र अखनूर के मुख्य बाजार से अधिक दूर नहीं हैं। इसके बावजूद लगातार चोरी की घटनाएं होना चिंता का विषय है। व्यापारियों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध युवकों पर नजर रखने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट

जांच में चोरी की वारदातों के पीछे कुछ नशेड़ियों के शामिल होने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। -सुशील चौधरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर, अखनूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें