फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख मस्जिदों में सन्नाटा, अंदरूनी इलाकों में पढ़ी गई सामूहिक नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। लॉकडाउन के बीच रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को जमात-उल-विदा की नमाज कश्मीर घाटी के अधिकांश रोजेदारों ने अपने घरों पर ही अता की। हालांकि श्रीनगर समेत घाटी के कई अंदरूनी इलाकों में लोगों ने आदेशों की अवहेलना करते हुए मस्जिदों में सामूहिक नमाज भी पढ़ी।
विज्ञापन

श्रीनगर शहर में स्थित जामिया मस्जिद जो हर साल आखिरी जुमे के दिन कम से कम एक लाख नमाजियों की गवाह बनती थी वहां इस बार पूरी तरह सन्नाटा रहा। डल झील के किनारे स्थित हजरत बल दरगाह समेत किसी भी प्रमुख मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ी गई। बता दें, कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते प्रशासन ने सामूहिक रूप से लोगों के इकट्ठे होने पर रोक लगा रखी है। कई प्रमुख धार्मिक नेताओं ने भी लोगों से अपने घरों पर ही नमाज पढ़ने की अपील पहले ही कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें