नौशेरा। लोअर नोनयाल (दर्शन नगर) के वार्ड 12 निवासी किसान के खेत में शुक्रवार को मोर्टार मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे निष्क्रिय कर दिया। किसान सुंदर लाल शुक्रवार को खेत में बुआई करवा रहा था। इसी दौरान मोर्टार मिला। पुलिस ने बताया कि मोर्टार काफी पुराना था जो निष्क्रिय हो चुका था। एहतियातन उसे प्रक्रिया के तहत निष्क्रिय कर दिया गया।