फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों और दरगाहों में नहीं पढ़ी गई नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में कोरोना पॉजिटिव के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी मस्जिदों और दरगाहों में जुमे की सामूहिक नमाज नहीं पढ़ी गई। कुछ जगह नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद, हजरतबल दरगाह समेत अन्य मस्जिदें और दरगाहें बंद रहीं। केवल अजान हुई। इमाम ए मुआजिम ही मस्जिदों में रहे और नमाज अता की गई। सुबह से ही पुलिस की गाड़ियां लोगों को घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील करती रहीं।
कुछ जगह लॉकडाउन के बीच कुछ इलाकों में बिना वजह घूमने वाले युवाओं को पुलिस उठाकर ले गई। टंकीपोरा इलाके में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अन्य जिलों से भी ऐसी खबरें मिली हैं। बता दें कि श्रीनगर के एसएसपी और जिला उपायुक्त ने वीरवार को ही साफ कर दिया था कि अब सख्ती और बढ़ेगी।
विज्ञापन

जुमे पर लोगों के जुटने की आशंका को देखते हुए सुरक्षाबलों ने घाटी की मुख्य सड़कें बंद करने के साथ ही आवाजाही रोकने के लिए कई स्थानों पर अवरोधक लगाए। वैध पास पर केवल एक व्यक्ति को जाने की अनुमति दी गई। सिर्फ किराने और दवाइयों की दुकानें खुली रहीं।
हंदवाड़ा में लॉकडाउन उल्लंघन पर 34 के खिलाफ मुकदमा
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर हंदवाड़ा पुलिस ने 34 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कलामाबाद थाना क्षेत्र में 10, हंदवाड़ा में पांच तथा क्रालगुंड थाना क्षेत्र में 19 लोगों पर धारा 144 के उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें