श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में हुए एक धमाके में दो चरवाहे घायल हो गए। एक को मामूली चोट पहुंची है जबकि दूसरे को श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। घायलों की शिनाख्त रियाज अहमद और इरशाद अहमद के तौर पर हुई है। घटना पन्नार जंगल क्षेत्र में शुक्रवार को हुई। दोनों चरवाहे यहां से गुजर रहे थे और विस्फोट हो गया।
जिले के एसएसपी राहुल मलिक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पहले से वहां कोई शेल पड़ा हुआ होगा जो पैर पड़ते ही फट गया। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।