जम्मू। नगर निगम की एक महिला पार्षद ने शराब के ठेके खोलने की वकालत कर की है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में पार्षद कहती हैं कि लोगों को इस समय थोड़ी-थोड़ी शराब मिलनी जरूरी है। ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें लत लग गई है, जो बिना शराब के मर जाएंगे। इसलिए शराब के ठेके खुलने चाहिए। वहीं, सरकारी की आय में इजाफा होने का भी पार्षद ने हवाला दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद दिनभर इसकी चर्चा रही। ब्यूरो