फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने दो फैक्ट्रियां की सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लॉकडाउन के बावजूद गंग्याल इलाके में स्थित दो फैक्ट्रियों में काम चलने पर मालिकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। लॉकडाउन के दौरान भी कंपनी प्रबंधन मजदूरों से काम करा रहा था। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन भी नहीं किया जा रहा था। मजदूर सामाजिक दूरी बनाए बगैर समूह में काम कर रहे थे। इस बारे में पुलिस को जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि फैक्ट्रियों में सामान्य रूप से काम चल रहा था। इस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री मालिक रविंद्र महाजन निवासी तालाब तिल्लो और राजन गुप्ता निवासी गांधी नगर के खिलाफ मामला दर्ज कर फैक्ट्रियों को सील कर दिया है। पुलिस के अनुसार पहले भी गंग्याल में फैक्ट्रियों को बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। लाकडाउन के कारण लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें