फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः दो दिन के अंदर खुल जाएंगे लघु उद्योग, विभाग को 100 यूनिटों के आवेदन मिले

Thu, 23 Apr 2020 01:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू जिले में दो दिनों के अंदर तीन सौ से ज्यादा उद्योग खोलने की तैयारी है। औपचारिकताओं को पूरा कर आगामी कार्रवाई के लिए भेजा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ ही दिनों के अंदर ये यूनिट काम करना शुरू कर देंगे। उद्योग विभाग की ओर से भी जरूरी निर्देश उद्योग मालिकों को दिए गए हैं।

विज्ञापन


जम्मू जिले में सौ से ज्यादा यूनिटों को खोलने के लिए मिले आवेदनों पर आज यानी कि गुरुवार को विचार विमर्श जा रहा है। इन उद्योगाें को औपचारिकताएं पूरी करने के बाद खोल दिया जाएगा। वहीं, प्रदेशभर में यूनिटों को खोलने की तैयारी जोरों पर चल रही है। जीएम कार्यालयों से हजारों आवेदन पत्रों को मंजूरी के बाद निदेशक के पास भेजा जा चुका है।

यहां से उपायुक्त की अंतिम मंजूरी के बाद उद्योगों को खोला जाना है। विभाग के अनुसार नई गाइडलाइन के कारण बदलाव किया गया है। हालांकि उद्योगों को बीस अप्रैल को खोला जाना था मगर बदलाव के कारण औपचारिकताओं को करवाना पड़ा। अब धीरे-धीरे उद्योगों को खोला जा रहा है।

विज्ञापन

आवेदनों को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। कुछ ही दिनों में सैकड़ों यूनिट में काम शुरू हो जाएगा। कुछ यूनिटों को खोल दिया गया है। नई गाइडलाइन के कारण औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। - शुभा मेहता, जीएम, डीआईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें