शहर में सरकारी डिपो से पीएचएच और आईआरडीपी के लोगों को तीन माह से राशन वितरित नहीं हुआ है। इस कारण उन्हें परेेशानी का समाना करना पड़ रहा है। न्यू प्लाट और आसपास के इलाकों में गरीब लोग हर रोज राशन लेने जा रहे हैं, लेकिन उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। इन लोगों का कहना है कि विपरीत परिस्थितियों में राशन मुहैया कराया जाना चाहिए।
ग्रामीण इलाकों में राशन की किल्लत शुरू हो गई है। पीएचएच और आईआरडीपी लोगों को मुफ्त राशन भी नहीं मिला है। इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी पेश आ रही है। कई बार विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा चुका है, लेकिन उन्हें पीछे से राशन न आने का हवाला दिया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि लॉकडाउन खत्म होने में कम समय बचा है और राशन नहीं मिल रहा है। डिपो होल्डर भी मनमानी कर रहे हैं। पुरखो पंचायत के रहने वाले कृपा राम ने कहा कि वह पीएचएच में है। ऐसे में उन्हें अभी तक राशन नहीं मिल पा रहा है।