फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच निकाह करने पहुंचा दूल्हा, जम्मू-कश्मीर में चर्चा का विषय रही ये शादी

Mon, 06 Apr 2020 10:47 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एक रिश्तेदार को लेकर निकाह करने पहुंचा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान जिन परिवारों में शादियां होनी थीं, अधिकांश स्थगित कर दी गईं हैं। दूसरी ओर जहां शादियां स्थगित नहीं की गईं, वहां दूल्हे को इससे जुड़ी रस्में न्यूनतम लोगों के साथ संपन्न करनी पड़ीं।

विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सामने आया। यहां पूही गांव निवासी काशिफ रविवार सुबह मात्र एक रिश्तेदार को लेकर निकाह करने किचलू मोहल्ला पहुंचे। वहां पहले से ही निकाह की तैयारी की गई थी। निकाह के बाद बलगीस अपने शौहर के साथ विदा हो गई।

निकाह के दौरान परिवार के सदस्य भी सामाजिक दूरी का ख्याल रख कर बैठे हुए थे। दुल्हन के पहुंचने पर निकाह पढ़ा गया। निकाह और खाने के बाद दूल्हा, दुल्हन को साथ लेकर घर चला गया। दिन भर पूरे किश्तवाड़ में यह शादी चर्चा का विषय रही और सभी सामाजिक दूरी को लेकर किए गए प्रयास की प्रशंसा भी करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें