जम्मू जिला प्रशासन द्वारा पूरे जिले के लिए ई-पास की व्यवस्था शुरू की जा रही है। पहले चरण में सिर्फ रेड जोन और कंटेनमेंट जोन में ही ई-पास जारी किए गए थे। जिला उपायुक्त सुषमा चौहान ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी, किराना, केमिस्ट आदि प्रतिष्ठानों के लिए 5,100 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि 5,100 आवेदनों में 4,900 जरूरत के मुताबिक सही नहीं पाए गए, क्योंकि यह गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों के मुताबिक नहीं थे।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों को स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग और गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए। ई-पास अनुरोध के लिए विशेष हेल्प लाइन नंबर 95419000835 और 9541900837 जारी किए गए हैं। मेडिकल इमरजेंसी व अन्य आपात सेवाओं के लिए ही ई-पास जारी किए जाएंगे।