फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों में वितरित किया गया राशन

विज्ञापन
गांव चकरोई में बीडीसी चेयरमैन तरसेम सिंह ग्रामीणों को राशन वितरित करते हुए - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कई जगहों पर लोगों में वितरित किया गया राशन संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा सीमावर्ती गांव चकरोई के लोगों में खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से निशुल्क राशन वितरित किया गया! इस मौके पर चेयरमैन बीडीसी सुचेतगढ़ तरसेम सिंह मुख्य तौर पर मौजूद थे जिन्होंने राशन देने की शुरुआत करवाई जबकि टीएसओ चकरोई इंद्रजीत कौर भी मौजूद थी! इस मौके पर चेयरमैन ने बताया कि सरकार की तरफ से हर एक गांव में निशुल्क राशन लोगों में दिया जा रहा है जिसकी शुरुआत गांव चकरोई में भी की गई है! उन्होंने सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की सराहना करते हुए कहा कि लॉक डाउन के दौरान किसी भी परिवार को कोई परेशानी ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं! चेयरमैन ने कहा कि मैं खुद भी ब्लॉक के अधीन आती सभी पंचायतों का दौरा कर सरपंच पंचों से बातचीत कर रहे हैं कि वह संकट की इस घड़ी में लोगों को पूरा सहयोग करें और इस बात को सुनिश्चित करें कि कोई भी परिवार राशन के बिना नहीं रहे! टीएसओ इंद्रजीत कौर ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत लोगों में निशुल्क राशन वितरित किया जा रहा है! उन्होंने बताया कि प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन विभाग की तरफ से मुहैया करवाया जा रहा है! उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी आती है तो वह विभाग से संपर्क कर सकता है! वहीं दूसरी तरफ पंचायत कॉलोए में सरपंच ओंकार सिंह की अध्यक्षता में लोगों में राशन वितरित किया गया! सरपंच ने बताया कि उन्हें राशन समाजसेवक करनजीत सिंह द्वारा उपलब्ध करवाया जो पंचायत के जरूरतमंद लोगों में वितरित किया जा रहा है! समाजसेवक करणजीत सिंह ने कहा कि इससे पहले भी वह कई जरूरतमंद लोगों में राशन वितरित कर चुके हैं और आने वाले दिनों में भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा! इसके वहीं दूसरी तरफ कस्बे की वार्ड नंबर 6 के लोगों में भी खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से राशन वितरित किया गया इस अवसर पर मुंसिपल कमेटी आर एस पुरा के चेयरमैन सतपाल पप्पी तथा पार्षद राज कुमार मुख्य तौर पर मौजूद थे जिनकी देखरेख में लोगों में राशन वितरित किया! इस मौके पर चेयरमैन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राशन हासिल करें जिसे केंद्र सरकार द्वारा निशुल्क दिया जा रहा है l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें