फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढील के बाद भद्रवाह में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। लॉकडाउन के नियमों में ढील मिलने के बाद पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने महामारी के बीच अतिरिक्त जिला भद्रवाह में विकास कार्यों की रफ़्तार तेज करते हुए गाठा ढालवाली रोड़ का कार्य शुरू कर दिया है। पीएमजीएसवाई के सहायक कार्यकारी अभियंता अत्ता मोहम्मद ने कहा कि इससे विकास कार्यों में तेजी आने के साथ ही रोजगार के अवसर फिर से पैदा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते दो हिल टॉप पंचायतों धरा और नूरी हंगा को भद्रवाह शहर से जोड़ने वाली गाठा-ढालवाली रोड का काम स्थगित कर दिया गया था। लेकिन सरकार द्वारा नियमों में ढील दिए जाने के बाद अब इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद इससे मजदूरों और मशीन ऑपरेटरों को अपने काम पर वापस जाने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई ने निर्धारित नियमों का पालन करते हुए 19 सड़कों में से 8 सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा लगभग 50 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ 15 स्थलों पर काम फिर से शुरू किया गया है। जहां लगभग 125 मजदूरों को फिर से काम मिला है। 8 सड़क निर्माण परियोजनाओं और कई पुल निर्माणों का कार्य भी इनमें शामिल हैं।
गाठा से ढालवाली पीएमजीएसवाई सड़क के निर्माण पर तीस मजदूर और 3 मशीनें तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि जो मजदूर काम बंद होने की वजह से चिंतित थे उन्हें अब फिर से रोजगार मिल गया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें