फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर : लोगों ने की संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के लोगों ने सरकार से इलाके में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक विशन दास खजुरिया ने बताया कि आए दिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार जल्द से जल्द इलाके में संपूर्ण लाकडाउन घोषित करे, तभी जाकर वायरस को रोका जा सकता है। बिलावर निवासी ओमप्रकाश ने कहा कि इलाके में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 200 के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जारी आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। कई लोग बिना कामकाज के बाजारों में घूम रहे हैं, जिससे और संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। वरिष्ठ नागरिक सुभाष सिंह ने कहा कि सरकार जल्द इलाके में 15 दिनों का संपूर्ण लाकडाउन घोषित करे, जिससे इलाके में बढ़ रहे संक्रमण पर अंकुश लगाया जा सके। वरिष्ठ नागरिकों ने सरकार से उपमंडल में जल्द से जल्द संपूर्ण लाक डाउन लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें