कश्मीर के हंदवाड़ा में बुधवार सुबह एक स्थानीय आतंकी द्वारा जम्मू-कश्मीर पुलिस के सामने सरेंडर किया गया है। अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकी का ताल्लुक कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के हंदवाड़ा से है।
J&K: Terrorist Danish Ahmed, who was seen at Hizb-ul-Mujahideen commander Sabzar Bhat's funeral recently, surrenders in J&K. pic.twitter.com/nJR9LttGNm
— ANI (@ANI_news) June 7, 2017
आत्मसमर्पण करने वाले इस आतंकी का नाम दानिश अहमद है जो कि उत्तरी कश्मीर का निवासी बताया जा रहा है। दानिश को इससे पहले अंतिम बार हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी सब्जार अहमद के जनाजे के वक्त देखा गया था।
समर्पण के बाद पुलिस की शुरूआती पूछताछ में दानिश ने आतंक के तरफ अपनी शुरूआत के बारे में बताया है। सूत्रों के अनुसार दानिश अहमद ने बताया कि वो पिछले कुछ महीनों से दक्षिण कश्मीर के कुछ आतंकियों से सोशल मीडिया के जरिए टच में था जिसके बाद उसने उनके उकसावे में आकर आतंक का रास्ता चुना।