फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में भारी उत्साह के साथ हुआ मतदान, 1029 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद

Wed, 10 Oct 2018 06:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/ श्रीनगर
विज्ञापन
वोट डालने के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तेरह साल बाद रियासत में हो रहे निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार को जम्मू संभाग में जमकर वोट पड़े। घाटी में मतदान धीमा रहा। हालांकि, उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में भारी संख्या में 36 प्रतिशत मतदाता वोट डालने के लिए निकले। कहीं से भी किसी प्रकार के हिंसा की खबर नहीं है। जम्मू संभाग में कठुआ, उधमपुर, रियासी, डोडा, किश्तवाड़ व रामबन जिले की 18 म्युनिसिपल कमेटी के लिए 128104 और कश्मीर संभाग के पांच कमेटी के लिए 218876 मतदाता थे।

विज्ञापन


दूसरे चरण में 23 म्यूनिसिपल कमेटियों के लिए 1029 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें जम्मू संभाग में 881 व कश्मीर में 148 उम्मीदवार रहे। वोटिंग सुबह छह से शाम चार बजे तक हुई। कुल 263 वार्ड में हो रहे चुनाव में जम्मू संभाग के 214 व कश्मीर संभाग के 49 वार्ड में सुबह से ही वोट पड़ने शुरू हो गए थे। कश्मीर में 270 व जम्मू में 274 मतदान केंद्रों (कुल 544) पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। 

दूसरे चरण के चुनाव में सबसे अधिक प्रत्याशी कठुआ में 142 (21 वार्ड) थे। दूसरे स्थान पर उधमपुर के 21 वार्ड के लिए 125 व तीसरे स्थान पर श्रीनगर नगर निगम के 19 वार्ड के लिए 71 रहे। सबसे कम प्रत्याशी बारामुला के वत्तरगाम में एक वार्ड के लिए दो थे। लंगेट के दो वार्डों के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

विज्ञापन

कठुआ में सबसे अधिक प्रत्याशी, उधमपुर दूसरे स्थान पर

मतदान केन्द्रों पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए संवेदनशील तथा अति संवेदनशील केंद्रों पर माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति की गई थी। सुरक्षा में केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती थी। चुनाव वाले इलाकों में छुट्टी रही। केंद्र सरकार के अधीन कार्यालयों में छुट्टी नहीं रही। राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार ने श्रीनगर के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर चुनाव व्यवस्था का जायजा लिया।

प्रत्याशी की मौत के बाद मतदान स्थगित
रामबन में वार्ड नंबर दो से भाजपा प्रत्याशी आजाद सिंह राजू की हार्ट अटैक से मौत के बाद वहां चुनाव स्थगित कर दिया गया। हार्ट अटैक के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

पूर्व आतंकी ने भी डाला वोट
श्रीनगर के डाउनटाउन के बरबरशाह मतदान केंद्र पर वार्ड 37 के लिए भले ही मतदाताओं में उत्साह नहीं था, लेकिन 90 के दशक में जिन हाथों ने बंदूक उठाकर लोकतंत्र को ठुकराया था उसी ने वोट डाले। हरकत-उल-मुजाहिदीन के पूर्व आतंकी फारूक अहमद डार उर्फ सैफुल्लाह मीर ने वोट डाला। कहा कि आज उसके जीवन में एक बड़ा बदलाव आया है। वह बर्बादी से अमन की तरफ  चल पड़ा है और जीत दर्ज कर कश्मीर की युवा पीढ़ी के लिए काम करेगा। आज वह उनके लिए कुछ करना चाहता है जो 20-30 साल से मुश्किलों में है। वह इनके जख्मों पर मरहम लगाना चाहता है। फारूक भाजपा की टिकट पर चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन

आज यहां पड़े वोट
जम्मू संभाग: कठुआ, बसोहली, बिलावर, हीरानगर, लखनपुर व नगरी पैरोल, उधमपुर, रामनगर व चिनैनी, डोडा, भद्रवाह व ठाठरी, किश्तवाड़, रामबन, बटोट व बनिहाल, रियासी व कटड़ा
कश्मीर संभाग: श्रीनगर नगर निगम (वार्ड नंबर 18 से 37), लंगेट, वाटरगाम (बारामुला), सुंबल (बांदीपोरा) व अनंतनाग।   

दो चरणों में चार लाख से अधिक ने डाले वोट
मुख्य निर्वाचन अधिकारी शालीन काबरा ने बताया कि पहले दो चरणों में 436285 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। इन दोनों चरणों में 9.33 लाख वोटरों को मत डालना था। पहले और दूसरे चरण में अब तक 46.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। जम्मू संभाग में 67.3 व कश्मीर में 8.34 फीसदी रहा है।

कुल मतदान- 30 प्रतिशत
जम्मू संभाग- 76 प्रतिशत
कश्मीर संभाग-3.0 प्रतिशत
सर्वाधिक मतदान- 84.6 प्रतिशत रियासी में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें