एनआईए ने व्यापारी के घर की छापेमारी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार सुबह श्रीनगर शहर के विभिन्न इलाकों में छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनआईए की टीम के साथ अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ और पुलिस भी छापेमारी के लिए पहुंची।
इस टीम ने श्रीनगर के वजीर बैग, जहूर अहमद भट के घर, होकेसर में दून इंटरनेशनल स्कूल के पास बशीर अहमद लोन के घर, बाग-ए-सुंदर छत्तरबल के आरिफ अहमद मिसगर और फजल उल हक के यहां छापा मारा।
कई रिपोर्ट से जिस तरह की जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार एनआईए और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 30 व्यापारियों और अलगाववादियों को आतंकियों को फंड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि सीमापार व्यापार यानी श्रीनगर और मुजफ्फराबाद (पाक अधिकृत कश्मीर की राजधानी) के बीच केंद्र सरकार ने मार्च 2019 में ही व्यापार बंद कर दिया था।