jammu kashmir Lt Governor Manoj Sinha
- फोटो : @manojsinha_
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में प्रशासनिक परिषद ने प्रदेश में सरपंचों की 1089 और पंचों की 12168 रिक्त सीटों पर उप चुनाव को हरी झंडी दे दी है।
प्रशासनिक परिषद की बुधवार को हुई बैठक में सरपंचों, पंचों की खाली पड़ी सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इस संबंध में चुनाव प्राधिकरण की तरफ से शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सरपंचों, पंचों की रिक्त सीटों पर चुनाव से थ्री टियर पंचायत राज प्रणाली को विकसित करने में भी मदद मिलेगी। जम्मू-कश्मीर में 2018 में 4483 पंचायत हलकों में से 39521 पर चुनाव हुआ था।
इसके बाद त्याग पत्र, बीडीसी अध्यक्षों के लिए चुनाव, मौत आदि कारणों से 13257 सीटें रिक्त हो गईं। इन सीटों पर चुनाव की अधिसूचना इस साल के शुरूआत में भी जारी की गई थी, लेकिन कोरोना काल की शुरूआत और सुरक्षा कारणों के चलते अधिसूचना को वापस ले लिया गया।