फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पलथ में खोदाई के दौरान मिले मोर्टार के जिंदा गोले, बम निरोधक दस्ते ने किए निष्क्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला सांबा के नड़ क्षेत्र के पलथ गांव में भूमि की खोदाई के दौरान मोर्टार के जिंदा गोले मिलने से इलाके में सूचना फैल गई। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग जमीन की खोदाई कर रहे थे, तभी उन्हें मिट्टी के अंदर से मोर्टार के जिंदा गोले दिखाई दिए। इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को सुरक्षित कर सभी गोले अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। दोपहर बाद बम निरोधक दस्ते ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए बरामद सभी मोर्टार शेल को निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने पर उसे छेड़छाड़ न करें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें