मंगलवार सुबह दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मेंहदी कदल स्टेडियम के निकट उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ लोगों ने खेल के मैदान के निकट एक जिंदा ग्रेनेड को देखा। जिसके तुरंत बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूत्रों के मुताबिक अनंतनाग जिले के मेंहदी कदल स्टेडियम के निकट आज भोर में कुछ लोगों ने एक जिंदा ग्रेनेड को देखा जिसके बाद उस स्थान पर काफी भीड़ लग गई। ग्रेनेड़ मिलने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद ग्रेनेड को डिफ्यूज करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुला लिया गया है। हालांकि पुलिस घटना के जांच में जुट गई है।
Jammu and Kashmir: Live grenade found by police in Anantnag in the early morning hours, later defused by bomb disposal squad.
— ANI (@ANI) October 17, 2017