विश्व के सबसे ऊंचे क्षेत्र में यह टाउनशिप होगी। यहां पर एक तरफ लद्दाख की सुंदर वादियों का नजारा होगा और दूसरी तरफ कश्मीर की सुंदर घाटी। कहा कि 15 अक्तूबर 2020 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जोजिला टनल का निर्माण कार्य विधिवत शुरू करवाया था।
तीन साल में काम पूरा होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस विश्व स्तरीय परियोजना का लोर्कापण करेंगे। 14 से 15 किलोमीटर लंबी जोजिला टनल एशिया की सबसे बड़ी टनल होगी और 11578 फीट की ऊंचाई पर टनल होने से इसका सामरिक महत्व भी बहुत ज्यादा होगा। टनल बनने के बाद लद्दाख और जम्मू कश्मीर के बीच ऑल वेदर रोड भी मुहैया हो पाएगी।