फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उपराज्यपाल के दौरे के लिए सजने लगा सीमावर्ती गांव रीगाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को उम्मीद, एलजी गांव में विकास के लिए करेंगे विशेष घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से करीब 600 मीटर की दूरी पर स्थित सीमावर्ती गांव रीगाल इन दिनों गुलजार नजर आ रहा है। छह मई को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के प्रस्तावित दौरे के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए हैं। टेंट हाउस के कर्मचारी पंडाल लगा रहे हैं। सरकारी भवनों को रंग-रोगन किया जा रहा है। जलशक्ति विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर पानी के कनेक्शन दे रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राकेश कुमार टीम के साथ गांव में मौजूद हैं और कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। तहसीलदार करणजीत सिंह भी स्टाफ के साथ ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी गांव में पहुंच चुके हैं। विधायक डॉ. देवेंद्र मन्याल ने भी गांव का दौरा कर लोगों से बातचीत की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

पूर्व पंच पुरख सिंह ने बताया कि लंबे समय से गांव में बिजली, पेयजल और सिंचाई जैसी सुविधाओं का अभाव है। नहरों में पानी नहीं पहुंच रहा। गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। गंदा पानी तालाब में जमा हो रहा है। तारबंदी के आगे की भूमि बंजर हो चुकी है। किसानों को अब तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। सिंचाई विभाग ने कोई ट्यूबवेल नहीं लगाया है। जलशक्ति विभाग भी नियमित जल आपूर्ति नहीं कर रहा। इन समस्याओं को बैक टू विलेज और ब्लॉक दिवस जैसे कार्यक्रमों में कई बार उठाया गया लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया। गांव में करीब 110 परिवार हैं। अब ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि गांव में विकास के लिए एलजी विशेष घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें