फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Election: मतदाता सूची में संशोधन प्रक्रिया पूरी होने पर होंगे चुनाव- उपराज्यपाल

Mon, 04 Jul 2022 11:12 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उप राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र भारत की आत्मा है। लोकतंत्र और भारत एक दूसरे के पर्याय हैं। प्रधानमंत्री और देश के गृह मंत्री ने संसद में कई बार कहा है कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोकतंत्र को भारत की आत्मा बताते हुए कहा कि मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में निश्चित रूप से चुनाव होंगे। साथ ही राज्य का दर्जा उचित समय पर बहाल होगा। उन्होंने यह टिप्पणी श्रीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में की, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह ने विधानसभा चुनाव कराने और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग दोहराई। पूर्ववर्ती राज्य में योगदान के लिए सिंह को सम्मानित करने के मकसद से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

विज्ञापन


उप राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र भारत की आत्मा है। लोकतंत्र और भारत एक दूसरे के पर्याय हैं। प्रधानमंत्री और देश के गृह मंत्री ने संसद में कई बार कहा है कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे। केंद्र शासित प्रदेश में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और मतदाता सूची में संशोधन शुरू हो गया है। इसके बाद निश्चित तौर पर चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल करने की मांग पर कहा कि कई बार यह भी कहा गया है कि पहले परिसीमन, फि र चुनाव व फि र उचित समय पर राज्य का दर्जा बहाल होगा। मुझे नहीं लगता कि इसमें शक की कोई गुंजाइश है। केंद्र ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द कर दिया था। 


संसद में सरकार का आश्वासन पूरब से उगते सूरज की तरह सच

उपराज्यपाल ने कहा कि डॉ. कर्ण सिंह सांसद रहे हैं और संसद में दिए गए आश्वासन के महत्व को मुझसे बेहतर समझते हैं। संसद में सरकार का आश्वासन पूरब से उगते सूरज की तरह सच है। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. सिंह ने उम्मीद जताई कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाना एक अस्थायी कदम है जैसा कि केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाते समय कहा था।
विज्ञापन


 विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए। जब भी राजनीतिक प्रक्रिया जम जाती है समाज भी जम जाता है। इसलिए हमें उम्मीद है कि राजनीतिक प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और हम एक नया चरण शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें