फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः शपथ लेते ही सचिवालय पहुंचे उपराज्यपाल, पहली बैठक में अफसरों को दिए ये निर्देश

Fri, 01 Nov 2019 03:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू गुरुवार को शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद सचिवालय पहुंचे और वहां आयुक्तों, सचिवों और विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ एक बैठक की। पहली बैठक में उन्होंने अधिकारियों से सार्वजनिक कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करने को कहा। अधिकारियों ने उन्हें सरकारी कार्यप्रणाली और जम्मू कश्मीर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन


आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपराज्यपाल ने स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे, नवीकरणय ऊर्जा संसाधनों, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चल रही गतिविधियों और राज्य में कृषि और इसके संबद्ध क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

मुर्मू ने अधिकारियों को सार्वजनिक सेवाओं के शीघ्र और कुशल के साथ आम आदमी तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही सभी उपलब्ध संसाधनों, विशेष रूप से केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत उपलब्ध धन के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने सचिवों को जन कल्याण के लिए पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने की सलाह दी और केंद्र शासित प्रदेश को शांति और समृद्धि की राह पर आगे ले जाने में उनका सहयोग मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें