फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः आतंकवादियों ने भाजपा नेता सहित दो लोगों की कार में लगाई आग

Fri, 01 Nov 2019 11:02 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकवादियों ने जला दी गाडियां - फोटो : ani
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर में कुलगाम के काजीगुंड में आतंकवादियों ने नापाक हरकत की। गुरुवार देर रात आतंकियों ने भाजपा नेता सहित दो लोगों की कार को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इससे पहले 18 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश की। यहां आतंकवादियों ने सेब की पेटियों में आग लगी दी। सूचना मिलते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने में सफलता पाई।


बता दें कि दक्षिण कश्मीर में आतंकी नए सिरे से सक्रिय हो गए हैं। आतंकियों ने शोपियां जिले में पंजाब निवासी सेब व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकियों की गोली से एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलवामा में आतंकियों ने सुबह एक ईंट भट्टा मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को शोपियां के सिंधु सरमाल इलाके में ही आतंकियों ने राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ड्राइवर घटना के समय ट्रक पर सेब लाद रहा था।   

विज्ञापन


माना जा रहा है कि आतंकी दहशत फैलाने के लिए वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पांच अक्तूबर को अनंतनाग में डीसी कार्यालय के बाहर भी ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें 14 लोग घायल हुए थे। इससे पहले 28 सितंबर को श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन के जवानों पर भी ग्रेनेड हमला किया गया था। इसी दिन रात में आतंकियों ने हमला कर पीडीपी के पूर्व कार्यकर्ता सज्जाद अहमद मंटू को घायल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें