भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद उपाधि) से सम्मानित एमएस धोनी के बारे में जानकारी दी गई है कि वह पैरा रेजिमेंट का हिस्सा होंगे। धोनी 31 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) के साथ रहेंगे।
सेना के साथ रहते हुए धोनी पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी संभालेंगे। इस दौरान वह पूरे समय जवानों के साथ ही रहेंगे। वो इस समय कश्मीर में विक्टर फोर्स का हिस्सा रहेंगे।