- नई तकनीक से किताबों की सुरक्षा होगी मजबूत, स्टाफ की बिना भी चोरी पर रहेगी नजर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। महाराजा रणबीर सिंह लाइबरेरी में किताबों की सुरक्षा और बेहतर बनाने के लिए आरएफआईडी (रेडियो आइडेंटिफिकेशन) गेट लगाया गया है। लाइब्रेरी की सहायक निदेशक सभ्यता ने बताया कि गेट लगने के बाद कोई भी व्यक्ति बिना किताब इश्यू कराए उसे लाइबरेरी से बाहर नहीं ले जा सकेगा।
अगर कोई बिना इश्यू किए ही किताब लेकर बाहर जाने की कोशिश करेगा तो गेट तुरंत अलार्म बजा देगा। इस तकनीक से किताबों की चोरी रोकने में काफी मदद मिलेगी। खास बात यह है कि यह व्यवस्था प्रभावी ढंग से काम करेगी। आरएफआईडी प्रणाली पहले से ही आधुनिक पुस्तकालयों में सुरक्षा और पुस्तक प्रबंधन के लिए उपयोग की जा रही है। अब इससे महाराजा रणबीर सिंह लाइब्रेरी के पाठकों को भी अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित सुविधा मिलेगी।