फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर सड़क हादसा: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा घायलों का हाल जानने पहुंचे जीएमसी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

Wed, 22 Apr 2026 06:10 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उधमपुर सड़क हादसे में घायल मरीजों का हाल जानने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के जीएमसी अस्पताल का दौरा किया और उनके इलाज की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जीएमसी जम्मू में घायलों का हाल जाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जम्मू स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) का दौरा कर उधमपुर सड़क हादसे में घायल मरीजों की स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दो मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


20 अप्रैल को उधमपुर जिले के रामनगर इलाके में एक ओवरलोडेड यात्री बस करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और 51 अन्य घायल हो गए थे।

अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने उपराज्यपाल को घायलों की स्थिति और उन्हें दिए जा रहे विशेष इलाज के बारे में जानकारी दी। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि घायल हंसराज और लखविंदर सिंह को वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए हर संभव बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें