फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2026: भगवती नगर बेस कैंप पहुंचे एलजी सिन्हा, बोले- श्रद्धालुओं को 'देव अतिथि' की तरह दें सम्मान

Wed, 15 Jul 2026 05:17 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भगवती नगर आधार शिविर पहुंचकर अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का एलजी मनोज सिन्हा ने लिया जायजा - फोटो : लोकभवन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास पहुंचकर यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, पंजीकरण, आवास और अन्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर श्रद्धालु के साथ 'देव अतिथि' की तरह व्यवहार किया जाए।

विज्ञापन




बैठक में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों, श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उपराज्यपाल ने कहा कि यात्रा शुरू होने के महज 12 दिनों में तीन लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित सुगम और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन

उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी तरह व्यवस्थित रखा जाए, यात्रियों को बेहतर आवास उपलब्ध कराया जाए और यात्रा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न होने पाए। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सैर कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि श्रद्धालु यहां की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत से भी परिचित हो सकें।

उन्होंने स्थानीय हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि जब श्रद्धालु अपने घर लौटें तो वे जम्मू की खूबसूरत यादों के साथ यहां के हस्तनिर्मित उत्पाद भी अपने साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन

सीआईएसएफ महानिदेशक ने भी परखी सुरक्षा व्यवस्था
इधर, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने भी बुधवार को भगवती नगर आधार शिविर का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने संयुक्त पुलिस कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और तवी रिवर फ्रंट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सेवाओं, अग्निशमन तैयारियों और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

प्रवीर रंजन ने सुरक्षाबलों के जवानों और श्रद्धालुओं से भी बातचीत की तथा सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, सतर्कता और हर समय तैयार रहने की आवश्यकता पर बल दिया। बाद में उन्होंने सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, खुफिया एजेंसियों और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक भी की।

उन्होंने यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि सभी बल इसी समर्पण और समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें