फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल बोले: पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता, आश्वस्त होने बाद ही जेकेएसएसबी करवाएगा भर्ती परीक्षा

Thu, 16 Mar 2023 11:44 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि स्थगित की परीक्षाएं जल्द ही फिर से आयोजित की जाएंगी। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद परीक्षाएं आयोजित करेगा।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) भर्ती एजेंसी एप्टेक की कार्यप्रणाली से पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद ही भर्ती परीक्षाएं करवाएगी। पारर्दिशता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसमें किसी तरह के संदेह की गुंजाइश नहीं है। अगर थोड़ा सा भी संदेह होगा तो जांच करवाएंगे। यह बातें उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को जम्मू विश्वविद्यालय में हुए एक कार्यक्रम के बाद प्रेसवार्ता में कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जेकेएसएसबी ने कुछ परीक्षाओं को स्थगित किया है, जिन्हें जल्द दोबारा करवाया जाएगा। योग्यता के आधार पर सभी भर्ती प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। महबूबा मुफ्ती के यूपी के माफिया को नौकरी देने के बयान पर प्रक्रिया देते हुए उप राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप 47 लोगों को सरकारी नौकरी से निकाला गया है। 

ये लोग कब नियुक्ति हुए थे यह सबको पता है। बजट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी 70 फीसदी आबादी कृषि और उससे जुड़ी गतिविधियों पर निर्भर है। बजट में कृषि, पर्यटन, युवा सशक्तीकरण, शिक्षा और सुरक्षा को महत्व दिया है। बजट नए जम्मू की बुनियादी पर बन रही इमारत को नई बुलंदी पर लेकर जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें