फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fest in IIT Jammu: आज से आईआईटी जम्मू में रेन्यो उत्सव का आगाज, बॉलीवुड व स्थानीय कलाकार बिखेरेंगे जलवा

Thu, 16 Mar 2023 10:33 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

16 से 19 मार्च तक चलने वाले इस उत्सव में जम्मू संभाग के विभिन्न कॉलेज और विश्वविद्यालयों से लगभग छह हजार विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। चार एयर थिएटर में उद्घाटन समारोह होगा।
विज्ञापन
Festival in IIT Jammu - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी जम्मू में वार्षिक रेन्यो-23 (मिथिकली बोइस्टरस) का आगाज 16 मार्च को होगा, जो 19 तक चलेगा। रेन्यो उत्सव में इस वर्ष जम्मू-कश्मीर को समृद्ध और जीवंत संस्कृति को बयां किया जाएगा।

विज्ञापन


उत्सव में स्टैंड-अप कॉमेडी के साथ-साथ बॉलीवुड हस्तियां अपनी प्रस्तुतियां देगी। इसमें गायक निखिल डिसूजा, डीजे कार्निवोर, वाणी भसीन और द नार्दन वेल्स अपनी प्रस्तुतियों से समा बांचेंगे।

16 से 19 मार्च तक चलने वाले इस उत्सव में जम्मू संभाग के विभिन्न कॉलेज और विश्वविद्यालयों से लगभग छह हजार विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। चार एयर थिएटर में उद्घाटन समारोह होगा। 17 मार्च को आईआईटी जम्मू के स्टैंड अप कॉमेडी, प्रोमो नाइट सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


इसमें कई क्लबों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी 18 मार्च को अफसाना-ए-शायरी, एक्टिंग वर्कशॉप, सोले सिंगिंग, ब्लाइंड डेट, डांस फ्यूजन और डीजे लाइट सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। वहीं, 19 मार्च को उत्सव के अंतिम दिन टी-शर्ट पेंटिंग, रोट बैटल, मिस्ट एंड मिसेज रेन्यो, टैलेंट हंट सेलिब्रिटी उत्सव में 35 से अधिक कार्यक्रम और दो लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार

आईआईटी जम्मू ने इस बार उत्सव को बड़े स्तर पर आयोजित करने का फैसला लिया है। अन्य कॉलेजों के आ रहे विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें