फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जिनके अपनों को आतंकियों ने छीना...अब उन्हें मिलेगा सरकार का साथ, एलजी मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Sun, 13 Jul 2025 04:36 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में वर्षों से आतंकवाद का दर्द झेल रहे पीड़ित परिवारों को आखिरकार न्याय मिला। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इन पीड़ित परिवारों को नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके पुनर्वास के लिए ठोस कदमों की घोषणा की।
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों को एलजी मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र - फोटो : @OfficeOfLGJandK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए शनिवार को आतंकवादी घटनाओं में मारे गए निर्दोष नागरिकों के परिजनों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह वह परिवार हैं जो दशकों तक गुमनामी, पीड़ा और उपेक्षा के साए में जीते रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान एलजी ने कहा ये परिवार दशकों से चुपचाप दर्द सहते रहे। उनके अपने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा निर्ममता से मारे गए। अब इनकी कहानियां सामने लाई जा रही हैं। यह केवल नियुक्ति पत्र नहीं, बल्कि न्याय, सम्मान और पुनर्वास की दिशा में एक बड़ा कदम है।

पीड़ित परिवारों को एलजी मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र - फोटो : @OfficeOfLGJandK
उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन हजारों निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि है, जिनकी जान आतंकवाद ने ले ली। सच्चाई को जानबूझकर दबाया गया। कोई इन परिवारों के आंसू पोंछने नहीं आया। सब जानते थे कि हमलों के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकी थे, फिर भी हजारों माता-पिता, पत्नियों, भाइयों और बहनों को न्याय नहीं मिला।

पीड़ित परिवारों को एलजी मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र - फोटो : @OfficeOfLGJandK
एलजी ने बताया कि अब प्रशासन स्वयं ऐसे पीड़ित परिवारों के दरवाजे तक पहुंचेगा। उनके पुनर्वास, रोजगार और अन्य जरूरी सहायता सुनिश्चित की जाएगी। सभी जिलों में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जहां लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 90 के दशक से संबंधित सैकड़ों शिकायतें सामने आ रही हैं। कई मामलों में एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई थी। जमीनें कब्जा कर ली गईं, संपत्तियां तोड़ दी गईं। अब दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

यह पहल जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पीड़ित परिवारों के लिए एक नई उम्मीद और न्याय की शुरुआत है।

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें