फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: उपराज्यपाल बोले- राजोरी हमले में शामिल आतंकियों को भारी कीमत चुकानी होगी

Mon, 16 Jan 2023 12:03 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजोरी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों का जीवन बेहतर हो इसके लिए ठोस उपाय किए जा रहे हैं। आतंक के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजोरी में हुए दोहरे आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आतंकियों को जघन्य कृत्य की कीमत चुकानी पड़ेगी। जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों का जीवन बेहतर हो इसके लिए ठोस उपाय किए जा रहे हैं। आतंक के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है।

विज्ञापन


रविवार को उपराज्यपाल ने रेडियो कार्यक्रम अवाम की आवाज को संबोधित करते हुए कहा कि हम नए साल में प्रवेश कर चुके हैं। वर्ष 2022 में कई चुनौतियों को पार करते हुए अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। कई सरकारी योजनाओं ने प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद की है। आज हमारे सामने लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है। जनता की सक्रिय भागीदारी से तेज, समन्वित तथा समान विकास की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। परियोजनाओं को धरातल पर उतारने और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, प्रगतिशील किसानों को प्रोत्साहित करने और कृषि उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सामाजिक विकास में उत्साह, सहानुभूति का अहम स्थान है। प्रशासन की ओर से जनता के कल्याण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में लोगों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। युवा इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें