जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस घटना पर की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और उनकी सहायता करने व उकसाने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रदेश में उबाल है। जम्मू में इस हमले को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन हुए। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस घटना पर की निंदा की है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि शोपियां में पूरण कृष्ण भट्ट पर आतंकियों का हमला एक कायराना हरकत है। शोक संतप्त परिवार के प्रति उनकी हार्दिक संवेदना है। उन्होंने कहा, ' मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि आतंकवादियों और उनकी सहायता करने व उकसाने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।'