फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक पर नकेल: बारामुला में आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार और IED बरामद

Mon, 19 Dec 2022 05:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला

सार

बारामुला पुलिस और सेना की 32 आरआर की संयुक्त टीम ने एक विशेष इनपुट पर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों ने इस सफलता से बड़े आतंकवादी हमले को टाल दिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी आतंकी मददगार। - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों को आतंक के खिलाफ एक और कामयाबी मिली है। पुलिस ने बारामुला में हथियार समेत आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें, अभी कुछ दिन पहले ही जिले में आईईडी बरामद की गई थी। एक बार फिर आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को विफल किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बारामुला पुलिस और सेना की 32 आरआर की संयुक्त टीम ने एक विशेष इनपुट पर जिले के चकलू गांव से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी सहयोगी मोहम्मद इशाक लोन को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव नदिहाल का रहना वाला है। उसके पास से एक कनस्तर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), एक पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन, 18 पिस्टल राउंड और आठ मीटर लंबा बिजली की तार बरामद की गई है।

बारामुला पुलिस ने बारामूला पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षाबलों और पुलिस ने इस सफलता से बड़े आतंकवादी हमले को टाल दिया है।
विज्ञापन


इससे पहले बीते बुधवार को  सेना के 28 आरआर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 45 बीएन की टीम ने पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ जिले के पट्टन क्षेत्र में तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का पता लगा कर उसे नष्ट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें