फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जिलों में दस से कम मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमित मामलों में गिरावट जारी है। प्रदेश के 15 जिलों प्रत्येक में 10 से कम नए संक्रमित मामले मिले हैं, जबकि तीन जिलों में कोई मामला नहीं मिला। प्रदेश में सर्वाधिक श्रीनगर में 27 मामले मिले। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में कोविड से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। हालांकि गत फरवरी में भी ऐसी ही स्थिति बनी थी, लेकिन अनलाक गतिविधियों में कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ने पर मार्च-अप्रैल में कोविड संक्रमण के प्रसार में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी और मई में प्रदेश में कोविड की दूसरी लहर पीक पर रही।
विज्ञापन

रियासी में 3, रामबन में 4, पुंछ में 1, किश्तवाड़ में 4, डोडा में 11, राजोरी में 4, उधमपुर में 1 और जम्मू में 5 संक्रमित मिले। जिला सांबा, कठुआ और बारामुला में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला। जम्मू कश्मीर में वर्तमान में कठुआ में सबसे कम 5 मामले सक्रिय हैं और जल्द यह जिला कोविड मुक्त हो सकता है। प्रदेश में 45 आयु से अधिक वर्ग में 99.30 फीसदी लोगों को टीकाकरण किया गया। सिटीजन (18 से अधिक आयु) वर्ग में अब तक 5092988 लोगों को टीकाकरण हो चुका है। अब तक हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और सिटीजन वर्ग में 5777061 लोगों को टीकाकरण हो चुका है। 45 से अधिक आयु वर्ग में प्रदेश के 12 जिलों में सौ फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। इसके साथ अब 18 से अधिक आयु वर्ग में टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें