फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के आतंक के साए में दर्जनों गांव

Sat, 26 Jul 2014 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर से सटे धमलाड़, चनेरा और नौशहरा के जंगलों से खूंखार तेंदुआ गांव की ओर रुख कर रहा है। सोरी घाट के जंगलों से सटे दर्जनों गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों में ही तेंदुए ने आधा दर्जन मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया है।शिकार की तलाश में तेंदुआ रोजाना किसी न किसी गांव का रुख कर लेता है।

अब ग्रामीणों की जान भी आफत में आ गई है। आलम यह है कि ग्रामीणों ने शाम के समय घरों से निकलना तक बंद कर दिया है।

पिछले एक सप्ताह में तेंदुआ पांच बार हमला कर चुका है जिसमें तीन बार आधा दर्जन मवेशियों को भी अपना निवाला बनाया है। दहशत में सहमें ग्रामीणों ने वन्यजीव विभाग से मदद की गुहार लगाई है।

इन हमलों की जानकारी देते हुए सरपंच सुरजीत सिंह और राज सिंह ने बताया कि लोगों के लिए खतरा बन चुका तेंदुआ कब ग्रामीणों पर हमला कर देगा इसे देखते हुए ग्रामीणों ने बच्चों का घर से निकलना तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें