फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: डोडा में तेंदुए ने छठी कक्षा के छात्र की ली जान

Sat, 21 Jan 2017 08:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/डोडा
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
डोडा से सटे गांव नालवा में एक आदमखोर तेंदुए ने छठी कक्षा के एक छात्र को अपना शिकार बना लिया। शनिवार की सुबह उसके शव के टुकड़े खेतों में बिखरे पड़े थे। इस घटना से इलाके में खौफ और मातम का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


नालवा में रहने वाले गुलाम मोहम्मद का बारह वर्षीय बेटा सुहेल अहमद रोज की तरह शुक्रवार की शाम को घर से डोडा शहर ट्यूशन पढ़ने आया था। पढ़ाई के बाद वह अपने घर लौट रहा था।

अभी वह घर के पास पहुंचा ही था कि शाम करीब सात बजे एक आदमखोर तेंदुए ने उस पर मौत बनकर झपट्टा मार दिया। सुहेल को चीखने तक का मौका नहीं मिला। कड़ाके की ठंड होने के कारण गांव के लोग अपने-अपने घरों में दुबके थे। इस घटना की जानकारी किसी को नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

leopard - फोटो : FILE PHOTO
घटना से अंजान सुहेल की मां बेटे के ट्यूशन से लौटने का इंतजार करती रही। देर होने पर वह और पड़ोस के लोग इधर-उधर सुहेल की तलाश भी कर रहे थे। रात भर उसकी तलाशी चलती रही। सुबह खेतों में उसके शवों के कई टुकड़े मिले। सिर कहीं था तो हाथ और पैर कहीं और। शव के टुकड़ों को देखकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पूरे गांव के लोग वहां जुट गए और प्रशासन के खिलाफ रोष जताने लगे।

घटना की जानकारी मिलने पर डीसी और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। डीसी ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि वन्य जीव विभाग का एक दल कैंप कर आदमखोर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास करेगा।  ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि पांच साल के दौरान कई लोगों को तेंदुए शिकार बना चुके हैं। बता दें कि सुहेल घट हाई स्कूल में पढ़ता था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें